नाबालिग की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी दुष्कर्म आरोपी की सजा

Spread the love

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला, आरोपी की दोनों अपीलें खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि पीड़िता कानूनन नाबालिग है, तो उसके साथ बनाए गए शारीरिक संबंधों में कथित सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं होता। अदालत ने कहा कि नाबालिग की सहमति को कानून मान्यता नहीं देता, इसलिए आरोपी को दुष्कर्म के अपराध से राहत नहीं दी जा सकती।

हाईकोर्ट के जस्टिस संजय एस. अग्रवाल की एकल पीठ ने बस्तर जिले के जगदलपुर सत्र न्यायालय द्वारा आरोपी अर्जुन मेहरा (19 वर्ष) को सुनाई गई 7 वर्ष के सश्रम कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा को बरकरार रखा। साथ ही आरोपी की ओर से दायर दोनों अपीलों को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने क्या कहा

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भारतीय कानून के तहत नाबालिग की सहमति वैध नहीं मानी जाती। ऐसे मामलों में यदि पीड़िता की उम्र निर्धारित सीमा से कम है, तो कथित सहमति के आधार पर आरोपी को दुष्कर्म के आरोप से मुक्त नहीं किया जा सकता।

सत्र न्यायालय के फैसले पर लगी मुहर

हाईकोर्ट ने सत्र न्यायालय के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर सुनाई गई सजा उचित है। इसलिए आरोपी को दी गई 7 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा और जुर्माना यथावत रहेगा।

  • Related Posts

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये का कर जमा

    Spread the love

    Spread the love देवपुरी स्थित गोदाम पर छापेमारी के बाद सामने आई अनियमितताएं, विभाग की बड़ी वसूली रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग ने खजूर के कारोबार से जुड़े एक बड़े मामले…

    Read more

    रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान

    Spread the love

    Spread the love “सुरक्षित विद्यार्थी – सुरक्षित भविष्य” पहल के तहत जागरूकता, जांच और काउंसलिंग पर जोर रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को दुर्घटनाओं…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोटा ब्लॉक में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 10 दिनों में 25 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    कोटा ब्लॉक में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 10 दिनों में 25 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    भिलाई में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश, बदमाशों के हाथ से टूटी सोने की चेन पुलिस ने की बरामद

    भिलाई में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश, बदमाशों के हाथ से टूटी सोने की चेन पुलिस ने की बरामद

    30 लाख के फर्जी मेडिकल रीइंबर्समेंट घोटाले में शिक्षक पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

    30 लाख के फर्जी मेडिकल रीइंबर्समेंट घोटाले में शिक्षक पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

    पुष्पक एक्सप्रेस में खिड़की से लटका मिला कोरबा के युवक का शव, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

    पुष्पक एक्सप्रेस में खिड़की से लटका मिला कोरबा के युवक का शव, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

    रायगढ़ में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में महिला हिरासत में