भिलाई में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश, बदमाशों के हाथ से टूटी सोने की चेन पुलिस ने की बरामद

Spread the love

घर के सामने टहल रही महिला को बनाया निशाना, बाइक सवार आरोपी फरार

भिलाई। प्रदर्शनी परिसर क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। घर के सामने टहल रही एक महिला को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया और उनके गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन झपटकर फरार होने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, वारदात के दौरान बदमाश जल्दबाजी में भाग रहे थे, तभी झपटी गई सोने की चेन उनके हाथ से टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चेन बरामद कर ली।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, भिलाई नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह तथा क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित महिला से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love 3.27 लाख रुपये की नगदी, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन जब्त, खुर्सीपार पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई दुर्ग। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ…

    Read more

    चलती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the love लोकल ट्रेन छोड़ एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसला पैर, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से कटा पैर भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोटा ब्लॉक में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 10 दिनों में 25 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    कोटा ब्लॉक में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 10 दिनों में 25 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    भिलाई में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश, बदमाशों के हाथ से टूटी सोने की चेन पुलिस ने की बरामद

    भिलाई में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश, बदमाशों के हाथ से टूटी सोने की चेन पुलिस ने की बरामद

    30 लाख के फर्जी मेडिकल रीइंबर्समेंट घोटाले में शिक्षक पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

    30 लाख के फर्जी मेडिकल रीइंबर्समेंट घोटाले में शिक्षक पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

    पुष्पक एक्सप्रेस में खिड़की से लटका मिला कोरबा के युवक का शव, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

    पुष्पक एक्सप्रेस में खिड़की से लटका मिला कोरबा के युवक का शव, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

    रायगढ़ में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में महिला हिरासत में

    रायगढ़ में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में महिला हिरासत में

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये का कर जमा

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये का कर जमा