रायपुर में चाकू की नोक पर लूट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

खमतराई पुलिस ने दो लूट की घटनाओं का किया खुलासा, मोबाइल और नगदी बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकू और धारदार हथियार की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना खमतराई पुलिस ने दो अलग-अलग लूट के मामलों का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना 20 जून 2026 की रात करीब 1:40 बजे डीआरएम ऑफिस के पास हुई थी। आरोपियों ने एक बाइक सवार को धारदार फरसा दिखाकर रोक लिया और उसके पास से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा 1,800 रुपये नगद लूट लिए थे।

वहीं दूसरी घटना 6 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे वॉल्टेयर लाइन के पास हुई। आरोपियों ने एक्टिवा सवार और एक हाईवा चालक को चाकू दिखाकर धमकाया और उनसे दो मोबाइल फोन एवं 1,750 रुपये नगद लूटकर फरार हो गए थे।

दोनों घटनाओं की शिकायत के बाद थाना खमतराई में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध नियंत्रण और लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा