प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को समय पर बीमा से जोड़ने पर जोर

Spread the love

खरीफ-2026 के लिए बैंक अधिकारियों और कृषि विभाग को दिया गया प्रशिक्षण, 31 जुलाई तक लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश

बीजापुर। एल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते वर्षा की अनिश्चितता और फसलों पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ-2026 के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बीजापुर में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सभी पात्र किसानों को समय-सीमा के भीतर फसल बीमा योजना से जोड़ना और 31 जुलाई 2026 से पहले लंबित बीमा कार्यों को पूरा करना रहा।

बैंक अधिकारियों और कृषि विभाग की रही सहभागिता

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक कृषि पी.एस. कुसरे, सहायक संचालक कृषि कृष्णा सिन्हा, एलडीएम अमृत एक्का, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक अरुण सकनी, एसएलआर यशवंत झाड़ी, जेएसकेबी के नोडल अधिकारी प्रमोद काशोजी, आरएईओ ऋषभ कोंड्रा सहित बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी, जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधक, पैक्स प्रबंधक, ऑपरेटर और फसल बीमा से जुड़े ब्लॉक अधिकारी उपस्थित रहे।

पोर्टल एंट्री से लेकर दावा प्रक्रिया तक दी गई जानकारी

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पोर्टल एंट्री, प्रीमियम डेबिट, आवश्यक दस्तावेज, बीमा दावा प्रक्रिया और किसानों को अधिक से अधिक योजना से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

किसानों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर

अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों और बैंक प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक पात्र किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।

  • Related Posts

    कोटा ब्लॉक में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 10 दिनों में 25 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love प्रभावित गांवों में जांच और उपचार के लिए लगाए जा रहे शिविर बिलासपुर। जिले के कोटा ब्लॉक में मलेरिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना हो रहा साकार

    Spread the love

    Spread the love प्रदेश में ग्रामीण आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से हजारों जरूरतमंदों को मिला नया आशियाना रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोटा ब्लॉक में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 10 दिनों में 25 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    कोटा ब्लॉक में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 10 दिनों में 25 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    भिलाई में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश, बदमाशों के हाथ से टूटी सोने की चेन पुलिस ने की बरामद

    भिलाई में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश, बदमाशों के हाथ से टूटी सोने की चेन पुलिस ने की बरामद

    30 लाख के फर्जी मेडिकल रीइंबर्समेंट घोटाले में शिक्षक पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

    30 लाख के फर्जी मेडिकल रीइंबर्समेंट घोटाले में शिक्षक पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

    पुष्पक एक्सप्रेस में खिड़की से लटका मिला कोरबा के युवक का शव, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

    पुष्पक एक्सप्रेस में खिड़की से लटका मिला कोरबा के युवक का शव, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

    रायगढ़ में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में महिला हिरासत में

    रायगढ़ में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में महिला हिरासत में

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये का कर जमा

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये का कर जमा