बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

Spread the love

मालदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोना और लैपटॉप भी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस ने बांग्लादेश में कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मंगलहाट इलाके में एक स्थानीय कारोबारी के घर पर छापेमारी कर 2 करोड़ 40 लाख 97 हजार 380 रुपये नकद, सोना और एक लैपटॉप जब्त किया गया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नकदी गिनने के लिए लगानी पड़ी तीन मशीनें

सूत्रों के अनुसार, कारोबारी के घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई कि उसे गिनने के लिए तीन नोट गिनने वाली मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा। गिनती पूरी होने पर कुल बरामद नकदी 2,40,97,380 रुपये निकली।

सोना और लैपटॉप भी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 20 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2.80 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा एक लैपटॉप भी जब्त किया है। बरामद सामग्री को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कफ सिरप तस्करी का यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • Related Posts

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    Spread the love

    Spread the love दुर्ग जिले के तुमाकला गांव की घटना, इलाके में फैली सनसनी दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लूट और हत्या की सनसनीखेज…

    Read more

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the love कोर्ट के आदेश पर उतई पुलिस ने दर्ज किया मामला, कांग्रेस नेत्री समेत पति और बेटे पर धोखाधड़ी के आरोप दुर्ग। जिले में करोड़ों रुपये की जमीन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त