बारिश के जलभराव ने ली मासूम की जान, गड्ढे में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Spread the love

गाजियाबाद के मोहिनुद्दीनपुर ढबारसी गांव में हादसा, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बारिश के बाद हुए जलभराव ने एक मासूम की जान ले ली। मसूरी थाना क्षेत्र के मोहिनुद्दीनपुर ढबारसी गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 9 वर्षीय शाद की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि ग्रामीणों ने खराब जलनिकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर नाराजगी जताई है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शादाब का 9 वर्षीय बेटा शाद बारिश के बाद रास्ते से गुजर रहा था। लगातार बारिश के कारण इलाके में कई स्थानों पर जलभराव हो गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पास के प्लॉटिंग क्षेत्र में पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था और खुले, पानी से भरे गड्ढों को हादसे का कारण बताया। उनका कहना है कि यदि समय रहते जलभराव की समस्या का समाधान किया गया होता, तो इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों की तत्काल पहचान कर सुरक्षित बनाया जाए और प्रभावी जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश