युवती की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, एकतरफा प्रेम में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से था नाराज, दो जोड़ी कपड़े पहनकर पहुंचा और वारदात को दिया अंजाम

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में युवती खुशी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी लाकेश्वर उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह एकतरफा प्रेम और बदले की भावना थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती द्वारा उससे बातचीत बंद कर देने और मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज था। इसी रंजिश में उसने हत्या की योजना बनाई और रायपुर से भिलाई पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी मौका मिलते ही खुशी के किराए के कमरे में पहुंचा। वहां पहले उसने युवती का गला दबाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को कमरे के छज्जे पर फेंक दिया और खून से सने कपड़ों को नदी में बहाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि पहचान छिपाने और जांच को भ्रमित करने के लिए आरोपी वारदात के समय एक साथ दो जोड़ी कपड़े पहनकर आया था। घटना के बाद उसने बाहरी कपड़े बदलकर बच निकलने की कोशिश की।

शनिवार सुबह वैशाली नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे अपनी टीम के साथ आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंचे, जहां घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (रीक्रिएशन) कराया गया। इस दौरान आरोपी ने पूरी वारदात बताई और हत्या में इस्तेमाल चाकू फेंकने की जगह की भी निशानदेही की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Related Posts

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

Read more

अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

Spread the love

Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा