रायपुर के क्रेस्ट ग्रीन्स करंट हादसे में नया मोड़, माली की मौत मामले में मैनेजर पर FIR

Spread the love

घटना के करीब पांच महीने बाद कार्रवाई, आरोपी मैनेजर ने सोसायटी पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित क्रेस्ट ग्रीन्स रेसिडेंशियल सोसायटी में करंट लगने से माली एस. तुफान की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के करीब पांच महीने बाद पुलिस ने सोसायटी के तत्कालीन मैनेजर शिवम कुमार के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज की है।

मैनेजर ने खुद को बताया निर्दोष

एफआईआर दर्ज होने के बाद शिवम कुमार ने सोसायटी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें जबरन इस मामले में फंसाया जा रहा है, ताकि सोसायटी के अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों को बचाया जा सके।

मजदूरों को बुलाने को लेकर जताई थी आपत्ति

शिवम कुमार के अनुसार, हादसे के समय उन्होंने मजदूरों को काम के लिए बुलाने से मना किया था। हालांकि, सोसायटी पदाधिकारियों के दबाव में मजदूरों को काम के लिए बुलाया गया। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने का किया दावा

मैनेजर ने दावा किया कि हादसे के बाद उन्होंने मजदूरों की जान बचाने का प्रयास किया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और पूरे मामले में उन्हें अकेला जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी जिम्मेदारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के लिए वास्तविक रूप से कौन जिम्मेदार है, यह जांच और साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश