रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश एनएसए के तहत निरुद्ध

Spread the love

हत्या, अवैध हथियार, नशा और जुआ-सट्टा जैसे मामलों में संलिप्त आरोपी को केंद्रीय जेल भेजा गया

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा निवासी कुख्यात बदमाश लल्ला उर्फ टुमन सोनवानी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) 1980 के तहत निरुद्ध कर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से हत्या, मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब और गांजा की बिक्री तथा जुआ-सट्टा जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कई बार कानूनी कार्रवाई की गई, लेकिन इसके बावजूद उसकी आपराधिक गतिविधियां लगातार जारी थीं।

रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा