रायपुर में गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 46 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

Spread the love

एएनटीएफ और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 24 लाख रुपये का माल जब्त; सप्लाई चेन की जांच जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 46.100 किलोग्राम गांजा के साथ दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा दो मोबाइल फोन और एक सुजुकी एक्सेस दोपहिया वाहन भी जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये आंकी गई है।

कमल विहार इलाके में पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार इलाके में कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एएनटीएफ और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।

टीम ने कमल विहार रोड स्थित शिव मंदिर के सामने नीलगिरी प्लांटेशन के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल की संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से गांजा तस्करी की सप्लाई चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में एंड-टू-एंड जांच जारी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा