रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

Spread the love

ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, सिकल सेल इंस्टीट्यूट समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिवों सहित विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, नवीन सिकल सेल इंस्टीट्यूट, बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल तथा स्टाफ रेजिडेंशियल बिल्डिंग जैसी प्रमुख परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से मंथन किया गया, ताकि स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़ी सभी परियोजनाओं में तेजी लाई जा सके। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा