समझाइश के बाद भी नहीं सुधरा बेटा, पिता ने डंडे से पीटकर की हत्या

Spread the love

शराब के नशे में हुए विवाद ने लिया खूनी मोड़, आरोपी पिता गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमूली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने अपने ही बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विजेंद्र श्रीवास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद करता था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर घर पहुंचा और अपने पिता मोहित राम श्रीवास से झगड़ा करने लगा।

देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद हिंसक हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर पिता ने बेटे पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डंडे का वार सिर पर लगने से विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा