सेवा सेतु से समय पर हुआ आधार सुधार, अग्निवीर बनने का सपना हुआ आसान

Spread the love

भिलाई कैंप-1 के संतोष कुमार साव को मिली राहत, आधार में गलत नाम और जन्मतिथि के कारण नहीं भर पा रहे थे भर्ती फॉर्म

दुर्ग। शासन की नागरिक-केंद्रित सेवाओं को सरल, सुगम और समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पोर्टल और आधार सेवा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को जरूरी दस्तावेजों में सुधार समेत विभिन्न सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आधार में गलती बनी थी बड़ी परेशानी

भिलाई कैंप-1 निवासी संतोष कुमार साव के लिए समय पर मिली आधार सुधार सेवा उनके अग्निवीर बनने के सपने को पूरा करने में मददगार साबित हुई। संतोष ने बताया कि उन्हें अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदन करना था, लेकिन उनके आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि गलत दर्ज थी। इस वजह से वह भर्ती का फॉर्म नहीं भर पा रहे थे।

सेवा सेतु के जरिए मिली समय पर सुविधा

संतोष ने आधार में आवश्यक सुधार के लिए सेवा सेतु और आधार सेवा केंद्र की मदद ली। समय पर दस्तावेज में सुधार होने से उनकी आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। इससे उन्हें अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के अपने सपने को साकार करने का अवसर मिला।

युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो रही डिजिटल सेवा

सेवा सेतु पोर्टल के जरिए नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से और निर्धारित समय में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। खासकर युवाओं के लिए दस्तावेजों में समय पर सुधार जैसी सुविधाएं शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा