“11 साल से फरार बलवा और पुलिस टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार”

Spread the love

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लैलूंगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी हेमा राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरोपी के गांव लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम पर हमला कर हुआ था फरार

पुलिस के अनुसार मामला वर्ष 2015 का है। उस समय हेमा राठिया अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सीमो और मोटरसाइकिलों में सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचा था। सभी आरोपी लाठी, डंडे और लकड़ी की फालियों से लैस थे।

बताया गया कि आरोपियों ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ मारपीट की गई तथा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस के शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ की थी।

गांव लौटते ही पुलिस ने दबोचा

घटना के बाद से हेमा राठिया लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रही थी। हाल ही में आरोपी के अपने गांव पहुंचने की सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फरार आरोपियों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार अपराधियों, वारंटियों और कानून से बच रहे आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश