सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने विवादित भवन पर चला बुलडोजर

Spread the love

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चर्च निर्माण के आरोपों के बाद स्कूल परिसर की सड़कें ब्लॉक कर भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने एक विवादित सामुदायिक भवन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई।

मामले को लेकर हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय ने आरोप लगाया था कि सामुदायिक भवन के नाम पर परिसर में चर्च का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में शिकायत भी प्रशासन को सौंपी थी, जिसके बाद नगर निगम और जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भवन को ध्वस्त करने का निर्णय लिया।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सेंट पॉल स्कूल के दोनों ओर की सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया। मौके पर अपर कलेक्टर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ADCP) सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

बुलडोजर की मदद से विवादित भवन को ध्वस्त किया गया, जिससे परिसर में बना ढांचा पूरी तरह जमींदोज हो गया।

हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय ने आरोप लगाया है कि सेंट पॉल ट्रस्ट के पास इस जमीन की लीज वर्ष 2022 में ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद बिना वैध अनुमति के परिसर में सामुदायिक भवन के नाम पर कथित रूप से चर्च का निर्माण किया जा रहा था, जिसे लेकर विवाद गहराया और प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश