Bilaspur: रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर साध्वी के गंभीर आरोप, एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

Spread the love

शिकायत में धमकी और बदनाम करने का आरोप

बिलासपुर। रतनपुर की साध्वी पद्मिनीपुरी ने नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत सौंपी है। साध्वी का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया और उनके अनुयायियों व स्थानीय लोगों को उनके खिलाफ भड़काया।

साध्वी पद्मिनीपुरी ने शिकायत में कहा है कि उन्हें शराब और गांजा सेवन करने वाली बताकर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

संत-महात्माओं के सामने अभद्र व्यवहार का भी आरोप

साध्वी ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार भोजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने संत-महात्माओं की उपस्थिति में उनका हाथ पकड़कर उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि जहां भी वह धार्मिक कार्यक्रमों में जाती हैं, वहां उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जाती है।

साध्वी के अनुसार, उनके तिलक-चंदन लगाने और रतनपुर स्थित हनुमान मंदिर में निवास करने का भी विरोध किया जाता है। उन्होंने इसे धार्मिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने की साजिश बताया है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं दूसरी ओर, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप भी एसपी कार्यालय पहुंचे और अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।कश्यप ने प्रशासन से आग्रह किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और आरोपों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश