Bhilai: वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही थी गुटखा फैक्ट्री, पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा

Spread the love

भिलाई। दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध गुटखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराए के गोदाम में संचालित फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने गोदाम वॉशिंग पाउडर की पैकिंग और निर्माण के नाम पर किराए पर लिया था, लेकिन अंदर बड़े पैमाने पर जर्दायुक्त गुटखा तैयार कर उसकी पैकेजिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से गुटखा बनाने की मशीनें, कच्चा माल, तैयार गुटखा और पैकिंग सामग्री जब्त की है। मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

गोदाम मालिक को हुआ शक, पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, गोदाम को करीब 20 दिन पहले उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने डिटर्जेंट पाउडर निर्माण के नाम पर किराए पर लिया था। कुछ दिनों बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा और गोदाम के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने लगीं। सुरक्षा गार्ड की सूचना के बाद गोदाम मालिक ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने छापेमारी की।

मशीनें, कच्चा माल और तैयार गुटखा बरामद

रेड के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार गुटखा, मीठी सुपारी, तंबाकू मिश्रण, रॉ मटेरियल, मिक्सिंग मशीन और पैकेजिंग का सामान बरामद किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि यहां ‘सितार’ नाम से गुटखा तैयार कर बाजार में सप्लाई की तैयारी की जा रही थी। बरामद सामग्री को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के सुपुर्द किया गया है।

मुख्य आरोपी फरार, जांच जारी

छापेमारी के दौरान गोदाम किराए पर लेने वाला मुख्य आरोपी मौके से फरार मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसे पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love 3.27 लाख रुपये की नगदी, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन जब्त, खुर्सीपार पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई दुर्ग। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ…

    Read more

    चलती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the love लोकल ट्रेन छोड़ एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसला पैर, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से कटा पैर भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश