घरेलू विवाद के बाद लापता हुए सेवानिवृत्त SECL कर्मचारी का मिला शव

Spread the love

घर से नाराज होकर निकले थे 65 वर्षीय भारत यादव, पुलिस ने जहर सेवन की आशंका जताते हुए शुरू की जांच

सूरजपुर। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त एसईसीएल (SECL) कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के बाद घर से निकले 65 वर्षीय भारत यादव का शव अगले दिन गांव में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में जहर सेवन की आशंका जताई है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भारत यादव केशव नगर के निवासी थे और एसईसीएल से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि घर में किसी मामूली बात को लेकर उनका विवाद हो गया था। इसके बाद वे नाराज होकर घर से निकल गए।

परिजनों ने काफी देर तक उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन गांव में उनका शव मिलने की सूचना से परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस जहर सेवन की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा