बिलासपुर में मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी ठेकेदार फरार

Spread the love

बिलासपुर से इंदौर तक CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची RPF, जेसीबी बकेट ट्रैक पर छोड़ने से पटरी से उतरे थे मालगाड़ी के तीन वैगन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के करगी रोड रेलवे स्टेशन पर हुई मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर से इंदौर तक के रेलवे स्टेशनों की CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर RPF ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले का मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

13 जुलाई को हुआ था हादसा

दरअसल, 13 जुलाई की दोपहर करीब 2:20 बजे करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 स्थित लाइन नंबर-3 पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ मिला। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

मालगाड़ी आती देख ट्रैक पर छोड़ दिया भारी बकेट

रेलवे की जांच में सामने आया कि जेसीबी का बकेट प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उतारा गया था। इसके बाद 5-6 मजदूर उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी को आता देखकर मजदूर भारी बकेट को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए। मालगाड़ी के बकेट से टकराने के कारण उसके तीन वैगन पटरी से उतर गए।

10 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य ठेकेदार की तलाश जारी

RPF ने मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश टेकाम उर्फ मुन्ना (25), नरहर सिंह उर्फ पिंटू (35), देवा सिंह (38), बुद्धू सिंह (49), छत्रपति मरावी (32), लोकेश मांडवी (19), अनुराग मरावी (31), अभिषेक यादव (21), जेसीबी बकेट मंगवाने वाला मोहम्मद शमीर (24) और कोच अटेंडेंट अमित यादव (23) शामिल हैं।

वहीं, मामले का मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अब भी फरार है। RPF उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर आगे भी जांच जारी है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    Spread the love

    Spread the love वीकेंड पार्टियों के प्रचार पर उठे सवाल, प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग रायपुर। राजधानी रायपुर में कथित रूप से आयोजित होने वाली वीकेंड पार्टियों को…

    Read more

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन, कहा- छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश