शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, शव से लिपटकर रोता मिला आरोपी

Spread the love

शराब खत्म होने पर हुआ विवाद, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। उरगा थाना क्षेत्र के भैसामुड़ा गांव में एक पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। शराब खत्म होने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

नशे में आपा खोया, पत्नी पर कर दिया जानलेवा हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनों दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। घटना वाली रात दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान बची हुई शराब को लेकर विवाद शुरू हुआ और नशे में धुत पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बचाने पहुंचे बुजुर्ग से भी की मारपीट

बताया जा रहा है कि महिला की चीख-पुकार सुनकर एक बुजुर्ग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।

होश आने पर शव से लिपटकर रोता रहा पति

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 32 वर्षीय अगहन बाई धनवार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मड़वारानी गांव की रहने वाली थीं और पिछले कुछ दिनों से अपने पति परदेसी धनवार के साथ रिश्तेदार के गांव भैसामुड़ा में रह रही थीं। दंपती की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

घटना के बाद जब आरोपी को होश आया तो वह पत्नी के शव से लिपटकर रोता रहा। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी पति परदेसी धनवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा