शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ गृह मंत्रालय ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर

Spread the love

निवेशकों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने आम लोगों से मांगी सूचना

जांजगीर-चांपा। जिले में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने आम नागरिकों से भी उसकी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय पीयूष जायसवाल, पिता पारेश्वर जायसवाल, निवासी ग्राम पोडीशकर, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा ने बम्हनीडीह, चांपा, कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया। इसके बाद वह निवेशकों की रकम लेकर फरार हो गया।

दो थानों में दर्ज हैं गंभीर मामले

आरोपी के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में अपराध क्रमांक 87/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 406 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज है। वहीं चांपा थाना में अपराध क्रमांक 152/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 111(1) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कोर्ट से जारी हैं गिरफ्तारी वारंट

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान (अभियोग पत्र) प्रस्तुत किया था, लेकिन उसके बाद से वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके चलते चांपा थाना के मामले में उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट तथा बम्हनीडीह थाना के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

आम लोगों से सहयोग की अपील

आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या जांजगीर-चांपा पुलिस को सूचित करें, ताकि उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा