भाजयुमो भाठागांव मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात

Spread the love

संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का दिया संदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भाठागांव मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुलाकात के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, भाजयुमो जिला महामंत्री राज गायकवाड़, भाजपा मंडल महामंत्री जयप्रकाश देवांगन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पीयूष ठाकुर, मंडल महामंत्री श्रेयांश शर्मा, डोमेन्द्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी लिया।

  • Related Posts

    तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोरबा के रिस्दी-रजगामार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मां घायल; आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को…

    Read more

    धमतरी में भारी बारिश बनी आफत

    Spread the love

    Spread the love एनीकट में बहने से मछुआरे की मौत, 9 वर्षीय छात्र समेत दो लोग लापता धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विदेश दौरे से लौटे सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    विदेश दौरे से लौटे सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

    भिलाई में युवती ने सड़क पर मनचले की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    भिलाई में युवती ने सड़क पर मनचले की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

    तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

    एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

    एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

    बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज

    बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज