बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज

Spread the love

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती की शिकायत पर लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा थाना में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

काम के दौरान हुई थी पहचान

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में काम के सिलसिले में उसकी पहचान बिल्डर नरेंद्र खत्री से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। इसके बाद आरोपी उसे घुमाने के बहाने लोरमी, गोवा और अन्य स्थानों पर ले गया।

नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप

युवती का आरोप है कि गोवा में आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, बाद में कान्हा किसली सहित अन्य स्थानों पर भी आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया।

शादी से किया इनकार, मारपीट का भी आरोप

पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि विवाद के दौरान उसने आत्महत्या का प्रयास किया था।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर बिल्डर नरेंद्र खत्री सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भिलाई में युवती ने सड़क पर मनचले की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    Spread the love

    Spread the love पीछा करने का आरोप, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर; युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवती ने उसका पीछा…

    Read more

    रायपुर में युवती से कथित धोखाधड़ी और जबरन निकाह का मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

    Spread the love

    Spread the love टिकरापारा थाना क्षेत्र की घटना, विवाहित युवक पर पहचान और वैवाहिक स्थिति छिपाने का आरोप रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवती से कथित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विदेश दौरे से लौटे सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    विदेश दौरे से लौटे सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

    भिलाई में युवती ने सड़क पर मनचले की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    भिलाई में युवती ने सड़क पर मनचले की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

    तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

    एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

    एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

    बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज

    बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज