तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

Spread the love

कोरबा के रिस्दी-रजगामार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मां घायल; आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रिस्दी-रजगामार रोड पर एक बेकाबू कार ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार पिता और उनके 5 वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार भी सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे रजगामार चौकी क्षेत्र के डूमरडीह के पास हुआ। मौहार-केराकछार निवासी चैतराम राठिया (44) अपनी पत्नी और 5 वर्षीय पुत्र दुर्गेश के साथ मोपेड से शहर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रजगामार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी मोपेड से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में चैतराम राठिया और उनके बेटे दुर्गेश की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारण क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

  • Related Posts

    धमतरी में भारी बारिश बनी आफत

    Spread the love

    Spread the love एनीकट में बहने से मछुआरे की मौत, 9 वर्षीय छात्र समेत दो लोग लापता धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा…

    Read more

    कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, परिवार ने शव लाने की लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the love सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शोक की लहर, प्रशासन ने हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन सारंगढ़-बिलाईगढ़। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विदेश दौरे से लौटे सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    विदेश दौरे से लौटे सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

    भिलाई में युवती ने सड़क पर मनचले की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    भिलाई में युवती ने सड़क पर मनचले की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

    तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

    एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

    एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

    बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज

    बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज