RPF कार्यालय के सामने काफी देर तक दिखे साथ, नशे में होने की बात सामने आई
रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों काफी देर तक स्टेशन के बाहर इसी तरह साथ रहे।
RPF कार्यालय के सामने हुआ पूरा मामला
जिस स्थान पर कपल नजर आया, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी मौजूद है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी RPF तक पहुंची। प्रारंभिक जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है।
यात्रियों की मौजूदगी के बीच चलता रहा सिलसिला
घटना सोमवार की बताई जा रही है। उस दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेनों के आने-जाने के समय बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक एक-दूसरे के साथ रहा।
राहगीरों ने बनाया वीडियो
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर कपल को इस तरह देखकर आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने दोनों का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।








