ट्यूशन से लौटी बहन ने दरवाजा अंदर से बंद पाया, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के बॉम्बे आवास उरला में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पुष्कर चौधरी ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घर में अकेला था छात्र
पुलिस के अनुसार, घटना के समय छात्र घर में अकेला था। उसकी बहन जब ट्यूशन से वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घर के अंदर छात्र फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
मृतक की पहचान पुष्कर चौधरी (16), पिता शिवा चौधरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।








