देवघर पहुंचने से पहले दुर्ग के कांवड़िये की मौत, कांवरिया पथ पर पसरा मातम

Spread the love

29 वर्षीय मनी चंद्रा की रास्ते में बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

भिलाई नगर/दुर्ग। बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक यात्रा पर निकले दुर्ग के एक कांवड़िये की देवघर पहुंचने से पहले रास्ते में आकस्मिक मौत हो गई। घटना के बाद कांवरिया पथ पर शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान दुर्ग के गया नगर निवासी मनी चंद्रा (29 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताई जा रही है।

35 कांवड़ियों के जत्थे के साथ निकले थे

जानकारी के मुताबिक मनी चंद्रा अपने क्षेत्र के करीब 35 कांवड़ियों के जत्थे के साथ दुर्ग से बाबा धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए थे। जत्थे ने 1,000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर बिहार के सुलतानगंज तक पहुंचकर यात्रा का अगला चरण शुरू किया था।

गंगा जल लेकर पैदल निकले थे देवघर

बताया गया कि 10 अगस्त, सोमवार को सुलतानगंज में गंगा स्नान करने के बाद सभी कांवड़िये उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर देवघर के लिए पैदल रवाना हुए थे। इसी दौरान मनी चंद्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और रास्ते में उनकी मौत हो गई।

पत्नी ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी ने स्थानीय प्रशासन पर समय पर उचित इलाज उपलब्ध नहीं कराने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। घटना के बाद साथी कांवड़ियों और परिजनों में शोक का माहौल है।

धार्मिक यात्रा में हादसे से जत्थे में मातम

मनी चंद्रा बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन करने की उम्मीद लेकर अपने साथियों के साथ यात्रा पर निकले थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना ने पूरे कांवड़िया जत्थे को गहरे सदमे में डाल दिया है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा