गरियाबंद में करोड़ों की सीसी सड़कें सवालों के घेरे में, कुछ महीनों में ही पड़ने लगी दरारें

Spread the love

मंडी निधि से 22 सड़कों के लिए स्वीकृत हुए थे 3.79 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल

गरियाबंद। जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मंडी निधि से कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 3 करोड़ 79 लाख 48 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत 22 सीसी सड़कों में से कई सड़कों पर निर्माण के कुछ ही महीनों बाद बड़ी-बड़ी दरारें नजर आने लगी हैं।

कुछ महीनों में ही सड़कें हुईं जर्जर

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। यही वजह है कि निर्माण पूरा होने के कुछ समय बाद ही सड़कें खराब होने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़कें इसी तरह जल्द टूटती रहीं तो सरकारी राशि का बड़ा हिस्सा बेकार चला जाएगा।

2025 में जारी हुए थे कार्य आदेश

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंडी निधि से 22 सीसी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित ठेका कंपनियों को अगस्त 2025 से कार्य आदेश जारी किए गए थे।

कई सड़कें अभी भी अधूरी

इन निर्माण कार्यों में कुछ सड़कों का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कई सड़कें अब भी अधूरी पड़ी हुई हैं। वहीं, जिन सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनमें से कुछ पर दरारें आने से निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने और निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि करोड़ों रुपये की लागत से हुए इन सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विभाग क्या कदम उठाता है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा