कोरर थाना परिसर में दिखा संस्कृति और भावनाओं का अनोखा संगम
Bhanupratappur। भानुप्रतापपुर। जिले के Korar Police Station परिसर में तबादले के बाद एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां थाना प्रभारी के बिलासपुर स्थानांतरण पर महिला पुलिसकर्मियों ने बस्तर की पारंपरिक ‘डोर छेकना’ रस्म निभाई। यह पूरा माहौल अचानक भावनात्मक विदाई में बदल गया और परिसर में मौजूद सभी लोग इस दृश्य से भावुक हो उठे।
जानकारी के अनुसार, कोरर थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता का हाल ही में Bilaspur स्थानांतरण किया गया है। उनके नए पदस्थापन के लिए रवाना होने के दौरान थाना परिसर में मौजूद महिला कर्मचारियों ने बस्तर की परंपरा के अनुसार उनका रास्ता रोककर ‘डोर छेकना’ रस्म निभाई। इस रस्म में विदाई देते समय अधिकारी को प्रतीकात्मक रूप से रोका जाता है, जो सम्मान और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।
थाना परिसर में यह दृश्य देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। सहकर्मियों ने तालियों और भावुक माहौल के बीच थाना प्रभारी को शुभकामनाएं दीं। कई पुलिसकर्मी इस विदाई के दौरान भावुक भी नजर आए।यह परंपरा न केवल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है, बल्कि विभागीय संबंधों में आपसी सम्मान और अपनापन भी उजागर करती है।








