Kanker: फर्जी दस्तावेजों से आबादी भूमि नामांतरण का आरोप, पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Spread the love

चारामा में राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का मामला, दो महीने बाद भी जांच जारी

कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में जमीन से जुड़े गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है, जिसमें तत्कालीन पटवारी बालाराम जैन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आबादी भूमि को दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई बिना किसी वैध तहसीलदार आदेश के की गई।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2016-17 की आबादी सर्वे सूची में कथित रूप से बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई, जिससे जमीन के मूल स्वामित्व अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता रेवती रमन तिवारी ने चारामा थाने में आवेदन देकर संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि शिकायत दर्ज हुए लगभग दो महीने बीत जाने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। परिजनों और आवेदक का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन केवल जांच जारी होने की बात कहकर मामले को टाल रहे हैं, जिससे उन्हें लगातार न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।

इस पूरे प्रकरण ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आवेदक का कहना है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो मामले को उच्च स्तर पर ले जाया जाएगा।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा