Bhilai: में दंपती की मौत मामले में बड़ा खुलासा: पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, हत्या का केस दर्ज

Spread the love

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान

भिलाईनगर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदानगर कैंप-1 में रविवार सुबह मिले दंपती के शवों के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अब मृत पति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला “हत्या के बाद आत्महत्या” का पाया गया है। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना में मृतकों की पहचान जी. वेंकटरमण मूर्ति (55) और उनकी पत्नी जी. विद्यावती (52) के रूप में हुई है। दोनों वृंदानगर निवासी थे और घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा ओडिशा में नौकरी करता है।

रविवार सुबह करीब 9 बजे वेंकटरमण की मां जब घर पहुंचीं तो उन्होंने सामने वाले कमरे में बहू विद्यावती का शव देखा। इसके बाद अंदर के कमरे में बेटे का शव नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें फॉरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि विद्यावती के गले पर मिले निशान गला दबाने के कारण आए थे। इससे यह स्पष्ट हुआ कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या की।

पुलिस ने अब मृतक जी. वेंकटरमण मूर्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    Spread the love

    Spread the love कानून-व्यवस्था मजबूत करने चलाया विशेष अभियान, होटल रजिस्टर से लेकर सीसीटीवी और पहचान पत्रों की हुई जांच रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को…

    Read more

    सरगुजा में बैंक, एटीएम और ज्वेलर्स दुकानों की सुरक्षा जांच, संदिग्धों पर पुलिस की कड़ी नजर

    Spread the love

    Spread the love डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में चला औचक निरीक्षण अभियान, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा सरगुजा। जिले में ज्वेलर्स दुकानों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश