समाज सेवा और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होगा कार्यक्रम
भिलाई। मानवता और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सोनू सूद चैरिटी क्लब (SSCC) भिलाई ने अपने बहुप्रतीक्षित SSCC Annual Meet 2026 की तारीख की घोषणा कर दी है। यह विशेष आयोजन 27 जून 2026 को भिलाई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी Sonu Sood की विशेष उपस्थिति रहेगी।
जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कर रहा कार्य
क्लब की हेड दीक्षा नागदेवे ने बताया कि यह आयोजन केवल एक वार्षिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति एक बड़े संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्लब पिछले दो वर्षों से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में जरूरतमंद और वंचित लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है।
सूद चैरिटी फाउंडेशन की प्रेरणा से चल रहा अभियान
दीक्षा नागदेवे के अनुसार, क्लब अभिनेता सोनू सूद के नेतृत्व वाली सूद चैरिटी फाउंडेशन की प्रेरणा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। SSCC Annual Meet 2026 के माध्यम से युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सेवा भावना रखने वाले नागरिकों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
युवाओं को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करेंगे सोनू सूद
कार्यक्रम के दौरान सोनू सूद युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेंगे और सामाजिक बदलाव में सहयोग एवं सहभागिता का संदेश देंगे। आयोजन के तहत नागसेन हायर सेकेंडरी स्कूल के विशेष दौरे का भी प्रस्ताव है, जो सामाजिक पहल से जुड़ा हुआ है।
60 से अधिक सदस्य तैयारियों में जुटे
आयोजन को सफल बनाने के लिए सोनू सूद चैरिटी क्लब भिलाई की 60 से अधिक सदस्यों की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। क्लब के सक्रिय सदस्यों में जिलेश चावड़ा, गुरजीत सिंह, गिरीश खपर्डे, एल. बी. वर्मा, डिंपल चावला, दीपक भारता, तुषार चव्हाण, रविंद्र देवांगन, चेतन चव्हाण, सनोज चौधरी, दीपक जैन, जगतेश्वर दुबे और विकास जायसवाल सहित अन्य सदस्य तैयारियों और सहयोग कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों से जुड़ने की अपील
आयोजन समिति ने सामाजिक संस्थाओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सेवा भावना रखने वाले लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी बनने और समाजहित के इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। आयोजकों का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाए जा सकते हैं।









