Bilaspur:”दिन में करते थे रेकी, रात होते ही गायब हो जाती थीं बकरियां, आखिर कैसे खुला करोड़ों जैसा खेल”

Spread the love

बिलासपुर में MP के अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, स्कॉर्पियो, डेढ़ लाख नकद और कई अहम सुराग बरामद

बिलासपुर | बिलासपुर जिले में लगातार हो रही बकरी चोरी की वारदातों का आखिरकार पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया। पुलिस ने मध्यप्रदेश से जुड़े एक संगठित चोर गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 1.50 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो जब्त की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह पहले गांवों में घूम-घूमकर रेकी करता था और फिर रात के अंधेरे में सुनसान घरों को निशाना बनाकर बकरियां चुरा लेता था।

खेत समतलीकरण के बहाने करते थे रेकी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी खेत समतलीकरण और मजदूरी का काम करने के बहाने गांव-गांव घूमते थे। इस दौरान वे उन घरों को चिन्हित करते थे, जहां बड़ी संख्या में बकरियां बंधी रहती थीं। पूरी रेकी करने के बाद देर रात स्कॉर्पियो से पहुंचकर दीवार तोड़ते और कुछ ही मिनटों में बकरियां वाहन में भरकर फरार हो जाते थे।

19 बकरियां चोरी कर 1.75 लाख में बेच दीं

मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के चकराभाठा गांव का है, जहां 20 जून की रात एक पशुपालक के बाड़े से 19 बकरा-बकरियां चोरी हो गई थीं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि चोरी किए गए पशुओं को करीब 1.75 लाख रुपए में बेच दिया था। इसमें से 25 हजार रुपए खर्च हो चुके थे, जबकि शेष 1.50 लाख रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए।

मध्यप्रदेश का निकला गिरोह

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है। सभी फिलहाल बिलासपुर क्षेत्र में रहकर काम कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह बिलासपुर और आसपास के जिलों में हुई अन्य पशु चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है। इस पूरे नेटवर्क और चोरी के पशुओं के खरीदारों की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश