Chhattisgarh: Dhamtari में आकाशीय बिजली का कहर, 40 पशुओं की मौत

Spread the love

गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान हुआ हादसा, पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान

धमतरी। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 40 पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान हुई। हादसे में 39 भेड़ें और एक बकरा बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने के दौरान पशु खुले क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से सभी पशु उसकी चपेट में आ गए। घटना से पशुपालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

रायगढ़ में भी तूफान के दौरान बड़ा हादसा

इधर, रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिरईपानी में ओम रूपेश एवं महालक्ष्मी उद्योग के बीच बनी बाउंड्री वॉल अचानक ढह गई। दीवार गिरने से वहां झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूर मलबे में दब गए।हादसे में महिला मजदूर रंभा यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

लगातार बदलते मौसम और आंधी-तूफान की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा