“कोचिंग सेंटरों में मचा हड़कंप, एक हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में शुरू हुई बड़ी कार्रवाई”

Spread the love

दुर्ग में 62 कोचिंग सेंटर्स को नोटिस, बिलासपुर में 5 संस्थानों पर कार्रवाई; सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर एक सेंटर सील

लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। छात्रों की सुरक्षा को लेकर शुरू हुए विशेष अभियान में दुर्ग और बिलासपुर के कई कोचिंग संस्थानों की जांच की गई, जहां फायर सेफ्टी से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आईं। इसके बाद अधिकारियों ने सख्त कदम उठाते हुए दर्जनों संस्थानों को नोटिस जारी कर दिया।

जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले में जांच के दौरान 62 कोचिंग सेंटरों में फायर एग्जिट, आपातकालीन निकासी व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई। प्रशासन ने सभी संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बिलासपुर में भी फायर सेफ्टी टीम और नगर निगम अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया, जहां 5 कोचिंग सेंटरों को नोटिस थमाया गया और एक संस्थान को सील कर दिया गया।

जांच के दौरान कई भवनों में आपातकालीन निकास द्वार नहीं मिले। कुछ जगहों पर संकरी सीढ़ियां, अव्यवस्थित बिजली वायरिंग और अग्निशमन उपकरणों की कमी भी सामने आई। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही छात्रों की जान के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लखनऊ अग्निकांड के बाद देशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है और बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रशासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में सुरक्षा संबंधी कमियां दूर नहीं की गईं तो नोटिस के बाद सीलिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। इस अभियान से जिले के कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि अभिभावक प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं।

  • Related Posts

    दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love 3.27 लाख रुपये की नगदी, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन जब्त, खुर्सीपार पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई दुर्ग। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ…

    Read more

    चलती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the love लोकल ट्रेन छोड़ एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसला पैर, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से कटा पैर भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश