डब्बारास में भीषण आग से घर जलकर खाक, लाखों रुपये का नुकसान

Spread the love

कपड़े, नकदी और जरूरी दस्तावेज समेत पूरा सामान राख

सुकमा। जिले के ग्राम डब्बारास (ग्राम पंचायत जिरमपाल) में सोमवार शाम एक घर में अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से पूरा मकान और उसमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे कवासी जोगी के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

परिवार ने मचाया शोर, मदद के लिए दौड़े ग्रामीण

घटना के समय घर के मालिक कवासी जोगी और उनके परिवार के सदस्य मौके पर मौजूद थे। आग लगते ही परिवार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल सहायता के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और आग की तीव्रता के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका।

नकदी और जरूरी दस्तावेज भी जलकर राख

आगजनी की इस घटना में घर के भीतर रखा कपड़ा, नकदी, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को सामान सुरक्षित निकालने का अवसर तक नहीं मिल पाया।

नुकसान का आकलन जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा