डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रेरणा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Spread the love

125वीं जयंती पर विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ व्याख्यान समारोह

रायपुर। देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में व्याख्यान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भारत माता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखने वाले व्यक्तित्व थे डॉ. मुखर्जी

अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, शिक्षा, सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा और साहस का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान दिया और भारतीय लोकतंत्र तथा राष्ट्रीय एकता को नई दिशा प्रदान की। श्री चौधरी ने कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।

सफलता के लिए लक्ष्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी

युवाओं को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जैसा सोचता है, वैसा ही बनता है। किसी भी निर्णय से पहले उसके परिणामों पर विचार करना चाहिए और अपने फैसलों की जिम्मेदारी स्वयं स्वीकार करनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं को असफलताओं के लिए दूसरों को दोष देने के बजाय आत्ममंथन करने और निरंतर सीखते रहने की सलाह दी। साथ ही आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं पर गर्व करने का आह्वान भी किया।

विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर प्रशासनिक सेवा, प्रतियोगी परीक्षाओं, महिला सशक्तिकरण, व्यक्तित्व विकास और स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का प्रभावी अवसर है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी के लिए विशेष योजना के तहत दिल्ली भेज रही है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का बेहतर अवसर मिल सके।

बेटियों को अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान

महिला सशक्तिकरण के विषय पर श्री चौधरी ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने युवतियों से आत्मविश्वास के साथ उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सफलता की पहली शर्त

स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का उत्तर देते हुए वित्त मंत्री ने नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन किसी भी बड़ी सफलता की पहली शर्त हैं।

उत्कृष्ट स्वयंसेवकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनय चौहान, महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया तथा अतिथियों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा