Chhattisgarh: खैरागढ़ में पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका

Spread the love

नदी किनारे पेड़ से लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
खैरागढ़। जिले के बोड़ला गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव नदी किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बोड़ला निवासी गोवर्धन गोंड़ के रूप में हुई है। मामला गातापार थाना क्षेत्र का है।

13 जून से थे लापता
जानकारी के अनुसार, गोवर्धन गोंड़ 13 जून की दोपहर भोजन करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 14 जून को ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

भालू के हमले के बाद बिगड़ी थी तबीयत
ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक, कुछ समय पहले गोवर्धन गोंड़ भालू के हमले में घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से उनकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के कारण वे लंबे समय से मानसिक तनाव में भी थे। प्रारंभिक तौर पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही गातापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा