Korba: पाली में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल

Spread the love

तेंदूपत्ता गोदाम के पास हुआ हादसा, बस चालक केबिन में फंसा

पाली। कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेंदूपत्ता गोदाम के पास कोरबा से बिलासपुर जा रही शिव बस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सीट व स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें चोटें आई हैं।सूचना मिलते ही पाली पुलिस, 108 एम्बुलेंस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

गैस कटर की मदद से चालक को निकाला गया बाहर

करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बस चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, स्थिति खतरे से बाहर

सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। आवश्यकता पड़ने पर कुछ घायलों को बिलासपुर रेफर किया जा सकता है।पाली में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश