Khairagarh:”लॉज में पैसे की वसूली करने पहुंचे बदमाश, मैनेजर से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार”

Spread the love

पैसे नहीं देने पर की गाली-गलौज और हमला

खैरागढ़। शहर में गुंडागर्दी और अवैध वसूली की घटनाओं पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 21 जून 2026 की शाम का है, जब खैरागढ़ स्थित आदित्य लॉज में मैनेजर नितेश यादव उर्फ राजा यादव अपने काउंटर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तुक्कारापारा निवासी भोला उर्फ भोजराज पटेल और नया बस स्टैंड के पीछे रहने वाला बाउ उर्फ पवन चन्द्राकर वहां पहुंचे और उससे पैसों की मांग करने लगे।

पुलिस के अनुसार, जब मैनेजर ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगे। घटना से लॉज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चाकू लहराकर दी जान से मारने की धमकी

मारपीट के दौरान आरोपी बाउ उर्फ पवन चन्द्राकर ने अपने पास रखा चाकू निकालकर लहराया और मैनेजर को डराने-धमकाने का प्रयास किया। वहीं, भोला उर्फ भोजराज पटेल ने हाथ-मुक्कों से हमला किया। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़ित नितेश यादव ने थाना खैरागढ़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 246/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की आगे की विवेचना की जा रही है।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश