“सर्पदंश पीड़िता की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप”

Spread the love

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल में सर्पदंश की शिकार 45 वर्षीय महिला उर्मिला बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।परिजनों का कहना है कि समय पर एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन नहीं लगाए जाने और इलाज में देरी के कारण महिला की जान चली गई।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पति ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कागजी कार्रवाई में अधिक समय लिया गया, जिससे उपचार में देरी हुई। उनका कहना है कि अगर समय पर एंटी-स्नेक वेनम दिया जाता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।परिजनों ने मामले की शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से करते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को बताया गलत

वहीं अस्पताल के डॉक्टर मार्को ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया था। उन्होंने बताया कि महिला को कुल 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम लगाए गए, लेकिन जहर अधिक फैल जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मामला

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने दावा किया है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा