MCB: रामदहा वॉटरफॉल में पिकनिक बना मातम, डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध रामदहा वॉटरफॉल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलप्रपात में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पतवाही गांव का निवासी था, जो अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने वॉटरफॉल पहुंचा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

डेंजर जोन घोषित होने के बावजूद जारी लापरवाही

गौरतलब है कि रामदहा वॉटरफॉल को प्रशासन द्वारा पहले ही ‘डेंजर जोन’ घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद पर्यटक लगातार चेतावनी बोर्डों की अनदेखी कर जोखिम उठाते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई पर्यटक झरने के बेहद करीब जाकर फोटो और सेल्फी लेते हैं, जिससे फिसलने और गहरे पानी में गिरने का खतरा बना रहता है। यह लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोटाडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रशासन ने एक बार फिर पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित व खतरनाक क्षेत्रों में जाने से बचें।


लगातार हो रहे हादसों से बढ़ी चिंता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर पहले भी कई डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा