ऑनलाइन सट्टा और म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का किया खुलासा, करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। छुईखदान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) से मिले इनपुट के आधार पर की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, शाखा छुईखदान के एक खाताधारक दीपक निर्मलकर के बैंक खाते में देश के अलग-अलग राज्यों से ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े करीब 1.69 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन हुए हैं।

बैंक खाता किराये पर देकर चलाया जा रहा था नेटवर्क

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दीपक निर्मलकर ने अपना बैंक खाता 12 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर राहुल जंघेल को दिया था। इस खाते का इस्तेमाल महाराष्ट्र के मुंबई स्थित पलावा सिटी के एक किराए के फ्लैट से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का संचालन राहुल देवांगन द्वारा किया जा रहा था। वह नेटवर्क से जुड़े लोगों को वेतन भी देता था और बैंक खातों के जरिए होने वाले लेन-देन को नियंत्रित करता था।

साइबर अपराध के एंगल से जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की वित्तीय जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा