पशुपालकों के लिए बड़ी राहत: अब बीमार पशुओं का इलाज घर बैठे, 1962 हेल्पलाइन से मिलेगी तुरंत सेवा

Spread the love

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के जरिए डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी सीधे घर, पूरे जिले में शुरू हुई सुविधा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पशुपालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब बीमार पशुओं के इलाज के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि घर बैठे ही पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित तथा छत्तीसगढ़ सरकार के पशुधन विकास विभाग के सहयोग से पूरे राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई (Mobile Veterinary Unit) का संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस योजना के तहत पशुपालक किसी भी समय हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल कर अपने बीमार पशु के इलाज की सूचना दे सकते हैं। कॉल प्राप्त होते ही मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस डॉक्टरों की टीम के साथ सीधे पशुपालक के घर पहुंचती है और मौके पर ही उपचार प्रदान किया जाता है।

यह सुविधा खासकर उन ग्रामीण इलाकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है, जहां पशु अस्पताल दूर होने के कारण समय पर इलाज मिलना मुश्किल होता था। अब इस सेवा के जरिए पशुओं को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल रही है, जिससे उनकी जान बचाने में भी मदद मिल रही है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा