“पत्नी से विवाद के बाद CRPF जवान ने आम के पेड़ पर लगाई फांसी, अस्पताल में हुई मौत”

Spread the love

छुट्टी पर घर आया था जवान, परिजनों ने फंदे से उतारकर पहुंचाया अस्पताल

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जवान ने अपने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जम्मू-कश्मीर में थी तैनाती, छुट्टी लेकर आया था गांव

मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला निवासी राजाराम प्रजापति (35) वर्ष 2021 में CRPF में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। घर लौटने के बाद उनका अपनी पत्नी के साथ लगातार विवाद चल रहा था।

विवाद के बाद गुस्से में उठाया आत्मघाती कदम

बताया जा रहा है कि पत्नी से कहासुनी के बाद राजाराम गुस्से में घर से बाहर निकल गए। वह अपने साथ रस्सी लेकर गए और घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

छह माह पहले भी लगाया था प्रताड़ना का आरोप

जानकारी के मुताबिक, करीब छह महीने पहले भी राजाराम प्रजापति ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर सेवन कर लिया था। उस समय उन्होंने एक वीडियो जारी कर पैसों की मांग, जान से मारने की धमकी देने तथा परिवार वालों से बात करने से रोकने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद राजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जवान की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

Related Posts

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

Read more

अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

Spread the love

Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा