Raigarh: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 10 स्वर्ण पदक

Spread the love

नेपाल के पोखरा में आयोजित प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

रायगढ़। नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। 14 से 17 जून 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश सहित छह देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गों में हुए मुकाबलों में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने कौशल, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर स्वर्ण पदक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

कलेक्टर ने किया खिलाड़ियों और प्रशिक्षक का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक का सोमवार को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सम्मान किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताई खुशी

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

खेल और शिक्षा में संतुलन बनाने की दी सीख

कलेक्टर ने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की सलाह दी। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या अपनाने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन खेल अधोसंरचना के विकास तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

जिले में खुशी का माहौल

रायगढ़ के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और नागरिकों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि आने वाले समय में जिले के अन्य प्रतिभाशाली युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश