होटल शेरा एंड रेस्टोरेंट के सामने मिला शव
रायपुर। मेटल पार्क स्थित होटल शेरा एंड रेस्टोरेंट के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला। इलाके में तेज दुर्गंध फैलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि शव काफी पुराना है, जिसके कारण उसकी पहचान करना कठिन हो रहा है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शुरू की जांच, शिनाख्त के प्रयास तेज
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और क्षेत्र में लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्टता मिल सकेगी।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है।








