“सड़क पर युवती का हंगामा, पुलिस से भी भिड़ी, वर्दी फाड़ने का आरोप”

Spread the love

राहगीरों से की अभद्रता, बीच सड़क पर मचा बवाल

मेरठ। शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया कि युवती ने पहले राह चलते लोगों से अभद्रता और गाली-गलौज की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी युवती भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती नशे की हालत में थी और लगातार आक्रामक व्यवहार कर रही थी।

पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, वर्दी फाड़ने का आरोप

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार युवती ने सिपाहियों से बदतमीजी करते हुए उन्हें उंगली दिखाकर कहा कि “तेरी औकात क्या है” और लगातार धमकियां देती रही। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और कथित रूप से एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 20 मिनट तक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में अतिरिक्त बल और महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाकर युवती को काबू में किया गया।

वायरल हुआ वीडियो, तीन लोग गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान युवती ने कहा कि वह अपने मित्र से मिलने आई थी और इसमें गलत कुछ नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक थार और एक पंच कार को भी सीज कर दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा