व्हाट्सएप APK फाइल से 4 लाख की साइबर ठगी, गुजरात से दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा

दुर्ग। ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर व्हाट्सएप के माध्यम से एपीके (APK) फाइल भेजकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 4 लाख रुपये से अधिक की रकम निकालने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे जांच जारी है।

APK फाइल डाउनलोड करते ही शुरू हुई ठगी

पुलिस के अनुसार, भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-05 निवासी संजय झा ने 25 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद उनके मोबाइल पर आने वाले ओटीपी और बैंकिंग संबंधी संदेश स्वतः किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड होने लगे।

कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 4 लाख 2 हजार 728 रुपये की अनधिकृत निकासी कर ली गई है। शिकायत मिलने पर भिलाई नगर थाना में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

साइबर सेल की तकनीकी जांच से मिले सुराग

मामले की जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच में आरोपियों की लोकेशन गुजरात से जुड़ी मिली।

इसके बाद भिलाई नगर पुलिस की विशेष टीम गुजरात रवाना हुई और वहां से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

मोबाइल का अनधिकृत एक्सेस लेकर करते थे ठगी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को APK फाइल इंस्टॉल करवाकर उनके मोबाइल का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लेते थे। इसके माध्यम से वे बैंकिंग संदेश, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारियां प्राप्त कर खाते से रकम निकाल लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अच्छे लाल यादव (37) और जोखन प्रसाद यादव (49) के रूप में हुई है। दोनों सिलवासा, दादरा एवं नगर हवेली के निवासी हैं।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

जांच में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि साइबर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल, लिंक या मोबाइल एप्लिकेशन को बिना सत्यापन डाउनलोड न करें। साथ ही ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंकिंग जानकारी और अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा न करें।

पुलिस ने कहा है कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा