गर्भवती पत्नी से विवाद के दौरान साली पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना, जीजा पर मारपीट और अश्लील गाली-गलौज का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले बैठा। गर्भवती पत्नी से चल रहे विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी साली पर कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला ने अपने जीजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता राजा तालाब स्थित ईमामबाड़ा के पास किराए के मकान में रहती है और एक बर्तन दुकान में काम करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन तनूजा का अपने पति रियाज खान से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण तनूजा कुछ समय से अपनी बहन के साथ रह रही थी।

शिकायत के मुताबिक, 2 अगस्त को पीड़िता काम पर गई हुई थी। दोपहर करीब 3 बजे जब वह घर लौटी तो देखा कि उसका जीजा रियाज खान उसकी बहन तनूजा से विवाद कर रहा था। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the love कोर्ट के आदेश पर उतई पुलिस ने दर्ज किया मामला, कांग्रेस नेत्री समेत पति और बेटे पर धोखाधड़ी के आरोप दुर्ग। जिले में करोड़ों रुपये की जमीन…

    Read more

    फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love मंत्रालय में पहुंच का दावा कर ऐंठे रुपए, दुर्ग-भिलाई से दबोचा गया आरोपी जगदलपुर। फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख रुपये की ठगी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    एचआईवी संक्रमितों में बढ़ा आक्रोश, रायपुर में होगी अहम बैठक

    एचआईवी संक्रमितों में बढ़ा आक्रोश, रायपुर में होगी अहम बैठक

    फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    शराब दुकान को लेकर विवाद, पूर्व मंत्री पर आबकारी अधिकारी को धमकाने का आरोप

    शराब दुकान को लेकर विवाद, पूर्व मंत्री पर आबकारी अधिकारी को धमकाने का आरोप

    रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से 17.50 लाख के सोने के कंगन गायब

    रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से 17.50 लाख के सोने के कंगन गायब

    भाभी की हत्या का खुलासा, तानों से नाराज देवर निकला कातिल

    भाभी की हत्या का खुलासा, तानों से नाराज देवर निकला कातिल